Friday, April 2, 2010

सानिया की शादी


सानिया मिर्जा वो नाम जिसे अपनी पहचान बताने की ज़रूरत नहीं शायद यही वजह है की अपने इस नाम की वजह से ही उसे इतनी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है...हर लड़की का सपना होता है एक अच्छे लड़के से वो शादी करे घर बसाए..लेकिन सानिया के सपनों को हकिकत में बदले में काफी दिक्कते आ रही हैं...पहले तो सोहराब से सगाई हुई और सिर्फ छह महिने ही टूट गई लेकिन उन लोगों केलिए खुशी की बात थी जो सानिया के दिवाने हैं...वो तो चाहते भी यही थे की सानिया इतनी जल्दी शादी ना करे ...खैर बात तो आई गई हो गई...लेकिन 29 मार्च को फिर लोगों को ज़ोरदार झटका लगा जब उन्हे पता लगा सानिय़ा शादी कर रही है और वो भी पाकिस्तान में...जिसे भारत के लोग अपना कतई पसंद नहीं कर सकते...अरे भई शादी तो सानिया कर रही है अबू आज़मी साहब को तो इतनी परेशानी जिसका अंदाज़ा ही नहीं लगाया जा सकता ..तो अबू साहब अगर आपकी बेटी को भी कोई क्रिकेटर पंसद आता तो क्या आप उसकी शादी नहीं करवाते क्या,बाल ठाकरे को तो कुछ भी लिखने के लिए मुद्दा चाहिए रोज़ सामना के लिए कोई खाल टॉपिक तो होना चाहिए जिस पर वो अपनी टिप्पणी कर सके...खैर ये तो बातें रही सियासती...अब आपको ताआरूफ करवाले है उस शख्स ने जिससे सानीया निकाह करने को बेताब है ..ये है पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक जो आजकल मिडीया पर छाए हुए हैं...अब क्रिकेटर है तो ज़ाहिर है सानिया के लिए अच्छा जीवन साथी साबित होगा लेकिन इन जनाब ने तो पहले ही शादी कर ली है और वो भी 4 साल पहले..कोई आएशा उर्फ माही सिद्दीकी से और खास बात की वो भी तो हैदराबाद की ही रेहनीवाली है...लेकिन अब जब सानिया ने शादी हो रही है तो इनका कहना है कि इन्होने पहले किसी से शादी की नहीं...ये ही तो खबर है जो बन गई आजकल की सुर्खिया हर कोई सच्चाई जानना चाहता है ..आएशा के घर तो ये जनाब 2004 अपनी पूरी टीम के साथ दावत पर भी पहुचे थे...और अब इनका कहना है आएशा कोई औऱ ही लड़की है जिससे इनकी नेट पर बाते हुई ,मिलना हुआ वो कोई ओर थी...तो शोएब ये तो बताइये आप इनके घर हर थोड़े दिन में क्या करने पहुंच जाते थे...और वो नुकाह नामा भी क्या झूठा है जिस पर खुद आफके दस्तखत हैं...ये सारी बातों पर ससपेंस तो बनना हुआ ही है..लेकिन ये तो है की सानिया की शादी मुसीबत बनती जा रही है...भारत को नाम रोशन करनेवाली सानिया कहां से आगे खेल को जारी रखेगी इस पर भी बड़ा सवाल उठ रहा है...पाकिस्तान के टेनिस फेडरेशन चाहता है सानिया पाकिस्तान से खेले औऱ बारत चाहता है सानिया भारत में ही रहे..इसके अलावा भी बॉलीवुड भी पिछे नहीं है अनिस बज्मी सानिया पर फिल्म बनाना चाहते है जिसके लिए वो सानिया के किरदार के लिए सोनम कपूर को अर्पोच कर रहे हैं...इतनी सारी परेशानी और अकेली सानिया तो अब वो करे..तो क्या करे..अगर एक आम लड़की की शादी होती तो इतना बवाल ही नहीं होता..तो क्या ज्यादा नाम होना भी परेशानी का सबब होता है..सानिया के केस को देखकर तो ऐसा ही लगता..तो फिर इससे ये समझा जाए अगर शादी के बाद खुशहाल जिंदगी जीना है तो आण लड़की बने रेहने ही बहतर है...जितना नाम होगा उतनी ही परेशना होगी...तो ये साफ है अगर आगे की जिंदगी बेहतर चाहिए तो अपना करियर शादी के बाद बनना ही बेहतर है...लेकिन लोगों को तो वहां भी चैन नहीं मिलेगा .वहां भी बहुत परेशानी आ जाएगी..हम तो यही कहेगे एक आम लड़की की तरह सानिया को अपनी मर्जी से अपनी लाईफ जीने का हक है और इसे जिस तरह से मिडीया में उछाला जा रहा है कहीं ना कहीं सानिया,आएशा और शोएब आहत तो जरूर हो रहे होंगे...

No comments:

Post a Comment