
महिला आरक्षण पर, हुआ बड़ा बवाल
लालू,शरद,मुलायम ने,बदल ली चाल,
राज्यसभा में उड़ी पर्चियां,तीखे हुए तेवर
देख हंगामा सांसदों का,सहम गए स्पिकार,
जमकर विरोध करने पर,सांसदों ने पाई सज़ा
इनका हाल देखकर ,बाकी को आया मज़ा
राज्यसभा में पारित हो कर, जीती आधी लड़ाई
सोनिया संग महिलाओँ ने, जमकर खुशी मनाई
जंग जारी लगातार सदन में,होगी पूरी जीत
चौहद बरस के इंतज़ार को,महिला देगी सीख
जारी होगा आरक्षण तो,पुरुष होंगे ख़ाक
संसद में आखर महिलाएं दिखलाएंगी साख
यही वजह है डरता आदम,महिलाओं के आगे
चले ना घर में,चले ना बाहर ,इसे से डर लागे.....
